Stomach ache and gas medicine ( पेट दर्द और गैस की दवा)

  

पेट दर्द और गैस की दवा  (Stomach ache and gas medicine)

हेलो दोस्तों मैं हूँ अमित, और health ki kahani में आपका स्वागत है। 

और आज मैं आपके लिए एक ऐसी जानकारी लाया हूँ जिससे कभी न कभी हर इंसान को तकलीफ होती ही है। 

पेट दर्द एक आम समस्या है जो की कई कारणों से हो सकता है।  जैसे - कब्स ,दस्त मसाले दार भोजन का सेवन आदि। 
पेट दर्द में हम अक्सर बहुत से मेहगीं दवाइया खा लेते है। जो की कई बार हमारे ही शरीर को नुकसान पहुंचते है। क्या आप जानते है की इस पेट दर्द की समस्या से निपटने के लिए बहुत सारे घरेलु नुस्खे है। जो की बहुत ही असर दार है , जो आपके पेट दर्द की समस्या में काफी असर करेगा। 

                                

1 . (अजवाइन) - कब्स की वजह से कई बार पेट में काफी दर्द होता है। - अगर आप अजवाइन 1 से 2 चम्मच हल्का सा भून कर एक गिलास पानी में और एक चुटकी सेन्द्गा नमक को भी मिला कर लेते है तो आपको काफी आराम मिलेगा इसके सेवन से सिर्फ 10 मिनट में ही असर दिखना सुरु  हो जाता है।  


2 . (अदरक)  -  अदरक पेट दर्द को दूर करने में बहुत सहायक होता है।  - एक चम्मच अदरक के रस में दो चम्मच निम्बू का रस मिला कर पीने से काफी रहत मिलती है। और अगर निम्बू घर पर नहीं है तो आप जितना अदरक का रस ले रहे है उतना ही शहद भी ले मतलब की एक चम्मच अदरक का रस और एक चम्मच शहद दोनों को मिला कर पिए तो भी आपको बहुत राहत मिलेगी। 
3 . (हींग) -  पेट दर्द के समय में हींग का सेवन करने से काफी लाभकारी होता है। पेट दर्द में हींग का सेवन आप दो तरीको से कर सकते है।  

1 .  हींग का पेस्ट बना कर आप उसे नाभि के चारो तरफ लगा ले। आप हींग को हलके से गुनगुने पानी के साथ फ़ात मार सकते है। 
2 . हल्दी - हल्दी में एंटीबायोटिक तत्व पाए जाते है। जो की पेट दर्द से लड़ने में काफी फायदे मंद होते है। एक चम्मच हल्दी में एक चम्मच काला नमक गर्म पानी के साथ ले आपको कुछ ही देर में काफी आराम मिलेगा।  


4 . (मेथी) - मेथी मधु में या डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत फायदे मंद होता है इसके सेवन से पेट में जो बन रही गैस राहत मिलती है। एक चम्मच मेथी के दाने को चुटकी भर हींग के साथ खाये पेट दर्द में बहुत राहत मिलती है। 

5 . (केला) -  जब दस्त हो तो उस समय भी काफी दिक्क्त होती है , इस प्रोबलम को दूर करने के लिए केले का सेवन करना चाहिए। इससे पेट में हो रहा मरोड़ या दर्द बहुत जल्दी बंद हो जाता है। 

6 . (तुलसी के पत्ते)  -  तुलसी में औषिधि तत्व पाए जाते है। जो दर्द से लड़ने में बहुत ही फायदे मंद होते है। 10 gm तुलसी का रस पिने से पेट में हो रही दर्द और मरोड़ से जल्द ही रहत मिलती है।  


7 . (प्याज़ का रस) -  प्याज़ को आग पर हल्का सा गरम करके उसके रस को निकल ले। फिर उस रस में थोड़ा सा नमक मिला कर पिए - इसके पिने से आपको पेट दर्द में बहुत जल्द ही असर दिखने सुरु हो जायेगे या दर्द से आराम मिलेगा।  


8 . (आनर)  पेट दर्द की समस्या से निपटने के लिए आनर में थोड़ा सा काला नमक छिड़क कर खाने से भी आपको पेट दर्द में राहत मिलेगी। 

9 . (सोडा) -  खाने वाला सोडा एक चुटकी ले और इसे एक कप पानी में मिलाये इस पानी के घोल को पिने से दर्द कम हो जाता है।  


कुछ ज़रूरी बाते --इन्फ़ेक्सन या संक्रमण शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। और जब ये संक्रमण पेट में होता है। तो उसे गेस्ट्रोएंटर्राइटिस कहते है। पेट में इन्फ़ेक्सन का मतलब पेट में संक्रमण ही नहीं बल्कि आत में इन्फ़ेक्सन भी होता है।  
पेट में इन्फ़ेक्सन के कारण - पेट में दर्द, उलटी,दस्त ,और ऐसे ही कई कारण होते है। इसे कभी कभी पेट का फ्लू भी कहा जा सकता है। 

हाला की ये फ्लू के तरह किसी वाइरस के कारण ही नहीं होता है। इसके कई कारण भी हो सकते है। जैसे की बैक्टीरिया ,और अन्य परजीवी , पेट में इन्फ़ेक्सन किसी को भी हो सकता है। और इसके कारण होने वाले लक्षण से बहुत परेशानी हो सकती है। और अगर संक्रमण किसी वाइरस के कारण है तो इसका कोई इलाज नहीं होता ऐसी समय में केवल रहत पाने लिए प्रयास किया जा सकता है। 

 अगर आपको इन्फ़ेक्सन या किसी प्रकार का संक्रमण नहीं है तो - कुछ घरेलु उपाए है जिससे आपको रहत मिल सकता है। और डॉक्टर के पास जाने की आवश्कता भी नहीं होगी।  
  इन्फ़ेक्सन होने पर सबसे ज़रूरी आराम करना ही होता है। ताकि आपका शरीर इन्फ़ेक्सन से लड़ने में पूरी तरह से ताकत लगा सके। दस्त और उल्टी के कारण शरीर में पानी की कमी भी होने लगती है। इससे बचने के लिए आपको ज़्यादा से ज़्यादा पानी पीना चाहिए।

 ऐसा भी हो सकता है की आपको कुछ भी पिने से उल्टी या दस्त होने लगे अगर ऐसा कुछ होता है तो थोड़े -थोड़े  देर में थोड़ा -थोड़ा पानी पिए जब भी आपको दस्त या उल्टी हो तो 10 मिनट के बाद आप थोड़ा पानी ज़रूर पिए। बाजार में मिलने वाले कोई भी तरल पदार्थ ना ले क्युकी उसमे चीनी की मात्रा बहुत अधिक होती है। जैसे - सॉफ्ट ड्रिंक  कोई फ्रूट जुस ,या कई प्रकार के सोडा ये सब न ले। इससे दस्त बढ़ सकते है , पेट में अगर संक्रमण हो तो -कॉफी,चाय,शराब नहीं लेना चाहिए। इससे आपके शरीर में पानी की कमी होती है। और साथ ही आपकी समस्या और भी बढ़ भी सकती है। 

वैसे तो पेट का दर्द ठीक हो जाता है।  पर अगर आपके पेट में ज़्यादा इन्फ़ेक्सन हो गया हो तो आपको कभी कभी डॉक्टर के पास जाने की आवश्कता भी हो सकती है - डॉक्टर के पास कब जाये - अगर आपको 3 से 4 घंटे से ज़्यादा उल्टी हो रही हो तो , या आपके मल में खून आ रहा हो तो या मल का रंग गाढ़ा हो तो अगर आपको ऐसा लगता है

 किआपके शरीर में पानी की कमी हो रही है तो ,या आपको डिहाइड्रेशन का फील हो रहा है तो ,उल्टी में खून आ रहा है तो ,बहुत ही ज़्यादा पेट में दर्द हो रहा हो तो ,गहरे रंग की उल्टी आ रही है तो ,आपकी उम्र 50 साल से ज़्यादा हो तो,या आपको और कोई बीमारी हो तो जैसे - शुगर,मिर्गी आदि आप अगर गर्भवती महिला हो तो. ऐसे में आपको अपने डॉक्टर से सलाह ज़रूर ले। 

 दोस्तों  आशा है की ये जानकारी आपको पसंद आया होगा अगर आपके कोई सुझाव हो तो आप मुझे कमेंट बॉक्स में अपने सवाल पूछ सकते है 

धन्यवाद। 

إرسال تعليق

If you have any dought, please let me know.

أحدث أقدم